Ranchi:घर के बगल स्थित कुएं में मिला लापता युवक का शव,आत्महत्या या हादसा,जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र में 22 जून से लापता चल रहे विनय रंजन (35 वर्ष) का शव बुधवार को उनके घर के बगल स्थित कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।परिजनों के अनुसार विनय रंजन 22 जून से लापता थे, जिनकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को घर के समीप स्थित कुएं में उनका शव देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना आत्महत्या बताया जा रहा है।हालांकि पुलिस आत्महत्या या हादसा दोनों की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!