Ranchi:यूनिसेफ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो के खिलाफ केस दर्ज

 

राँची।यूनिसेफ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता संजय बागवार, ग्राम बसिया, जिला गुमला के निवासी हैं, जिन्होंने अपने साथ अन्य 22 लोगों के ठगे जाने की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि एआईटीएस कंपनी में कार्यरत दीपक कुमार और दिनेश प्रसाद जायसवाल ने यूनिसेफ में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लोगों से कुल 34 लाख 25 हजार रुपये वसूले। कंपनी का कार्यालय अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी, में संचालित बताया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने नौकरी लगने पर 23 से 30 हजार रुपये मासिक वेतन देने का आश्वासन दिया था। कुछ लोगों को एक माह के लिए 17,500 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि अन्य को तीन माह से वेतन नहीं मिला। यह घटना सितंबर 2025 से अब तक की बताई जा रही है। मामले के आधार पर अरगोड़ा थाना कांड संख्या 42/2026, दिनांक 10 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 316(5), 318(4) और 61(2) के तहत दीपक कुमार और दिनेश प्रसाद जायसवाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!