Ranchi:12वीं की छात्रा से दाेस्ती कर खूद काे बताया गंभीर बीमार, खूद काे एड्स का बहाना बनाकर 10 लाख का जेवरात ठगा

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक निजी स्कूल की छात्रा से युवक 2 साल पहले साेशल मीडिया पर दाेस्ती किया, फिर खूद काे एड्स पीड़ित बताकर आर्थिक मदद मांगा। छात्रा भी युवक के झांसे में आ गई जिसके बाद वह पहले 5 हजार का आर्थिक मदद की। फिर वह छात्रा से लगभग 10 लाख का जेवरात ठग लिया। छात्रा ने जब पैसा व जेवरात वापस मांगना शुरू किया ताे अाराेपी धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा। अाराेपी का नाम अभिमन्यु चौधरी है अाैर वह बरियातू के जाेड़ा तालाब स्थित राेड नंबर 4 का रहने वाला है। पीड़िता काे जब ठगे जाने का एहसास हुआ ताे पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता काे देते हुए आराेपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से आराेपी अभिमन्यु से उसकी दाेस्ती हुई। अचानक उसने पैसे का काफी जरूरत हाेने की बात कहते हुए कहा कि 5 हजार का मदद मांगा। पैसा 2 दिनाें बाद ही वापस लाैटने का बात कहा था। वह पैसा दे दी। इसके बाद आराेपी एक नकली एचआईवी रिर्पोट दिखाकर कहा कि उसे एड्स हो गया है। वह अक्सर मदद के लिए रिक्वेस्ट करता था। वह भी झांसे में आ गई और एक के बाद एक 6 सोने की अंगूठी दे दी। इसके अलावा डायमंड रिंग, इयररिंग, लेडीज रिंग, ईयर टाॅप्स अाैर 2 साेने का चेन भी उसे दी है। जेवरात जब वापस मांगी ताे वह फाेटाे एडिट कर वायरल करने का धमकी देने लगा। इसके बाद परेशान होकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

error: Content is protected !!