Ranchi:पेट्रोलिंग के दौरान अवैध वसूली के आरोप में लोअर बाजार थाना के एक जमादार एक हवलदार और एक सिपाही सस्पेंड…

 

राँची।राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने अवैध वसूली करने वाले तीन पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। शुक्रवार को एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना के एक एएसआई एक हवलदार और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया।बता दें बीते दिनों इन पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के द्वारा अवैध वसूली करने का मामला सामने आया था।

जानकारी के अनुसार,लोअर बाजार थाना के प्राइवेट चालक के द्वारा अवैध वसूली हो रहा था।गश्ती के दौरान चौक पर पुलिस वाले वसूली का पैसा अपने ना लेकर प्राइवेट चालक को दिलवाता था फिर बाद में चालक से पैसा ले लेते थे।इसी का एक वीडियो वायरल हुआ था।इसकी जानकारी जब एसएसपी को मिली तो एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है।

एसएसपी ने जिले भर के पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि इस तरह की अवैध गतिविधि में जो भी पुलिसकर्मी और पदाधिकारी शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!