रामगढ़:हथियारबंद डकैतों ने लूट ली ज्वेलरी दुकान,जांच में जुटी है पुलिस..

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिला में थाना क्षेत्र के सतकौड़ी नगर सोने चांदी के होलसेल दुकान जीसी जेवेलर्स में अपराधियों ने तांडव मचाया है। पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। रविवार की देर शाम 5-7 की संख्या में सतकौड़ी नगर नगर के जीसी जेवेलर्स होलसेल सोने चांदी के दुकान में डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया।गहने की दुकान से लगभग ढाई लाख कैश और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

इस दौरान डकैतों ने दुकान संचालक के पुत्र आशीष और स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की तिजोरी की चाबी नहीं देने पर संचालक के पुत्र के पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। वहीं संचालक और स्टाफ के साथ भी जमकर मारपीट की।पूरी वारदात में लुटेरों ने कई राउंड फायरिंग भी की।हालांकि इस फायरिंग में संचालक के पुत्र बालबाल बच गए और जब संचालक के पुत्र को गोली नहीं लगी तब पिस्टल के बट से बुरी तरह घायल कर रकम और जेवरात लूटकर फरार हो गए।

भागने के दौरान डकैतों का एक देसी कट्टा घर के बाहर सड़क पर गिर गया।गोलीबारी की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तब तक डकैत फरार हो गए थे।मोहल्ले के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पुलिस पहुंची दुकान को शटर के बंद कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों में भी डर है।

दुकान संचालक की पत्नी ने बताया कि एक ग्राहक कुछ सोने की जेवरात लेने के लिए आने वाले थे।इसीलिए दुकान को खोल कर रखा गया था तभी चार की संख्या में हथियार के साथ युवक दुकान के अंदर प्रवेश किया।जब उनसे पूछा गया कि क्यों आए हैं तब अचानक वह दुकान में मौजूद उनके पति, पुत्र और स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे।इस बीच वे जेवरात और रुपए की मांग करने लगे जब पुत्र और पति ने देने से इनकार किया तो वे लोग दुकान में तोड़फोड़ करने लगे तिजोरी को पलट दिया।हथियार के बल पर जेवरात और दिन भर के सेल के लगभग ढाई लाख रुपए छीन लिए और तिजोरी चाबी नहीं देने पर फायरिंग शुरू की।हालांकि कई राउंड फायरिंग की लेकिन संचालक के पुत्र आशीष सूझबूझ दिखाते हुए बच गए लेकिन डकैतो ने संचालक के पुत्र आशीष के सर पर पिस्टल के बट से जोरदार मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार ने कहा कि चार-पांच की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है।ज्वेलरी और नकद राशि लूटने की सूचना है भागने के दौरान एक देसी कट्टा गिर गया जिसे पुलिस ने जब्त किया है।स्थानीय मिथलेश सिंह ने कहा कि ये सबसे सुरक्षित मोहल्ला माना जाता था लेकिन इस तरह की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है।पहले पुलिस गली में पेट्रोलिंग आती थी लेकिन पिछले कई महीनो से पेट्रोलिंग आना बंद हो गया है।

ये घटना रामगढ़ थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दुकान के शटर को बंद कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी वारदात को देखने में जुट गई है ताकि डकैतो की पहचान हो सके

error: Content is protected !!