राँची में रेलवे क्वार्टर में रेल कर्मी की सिर कुचलकर हत्या,परिजनों ने लगाया पत्नी पर आरोप… !

…पत्नी फरार,रेलवे कर्मी था सस्पेंड,मृतक की माँ नहीं थी घर में,पुलिस जांच में जुटी

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे क्वार्टर में शुक्रवार को एक रेलवे कर्मी इलेक्ट्रीशियन शंकर कुमार मिश्रा का शव मिला।शंकर कुमार मिश्रा की हत्या मसाला पीसने वाले लोढ़ा से सिर में मारकर की गई है। घटना की जानकारी तब मिली जब मृतक शंकर मिश्रा की माँ नारायणी देवी घर लौटी। घर में शंकर का शव पड़ा हुआ था। उसका सर बुरी तरह से कुचला हुआ था।शव देखने से ऐसा लग रहा था कि दो-तीन दिन पहले सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।क्वार्टर के कमरे में खून ही खून नजर आ रहा है।मृतक की माँ नारायणी देवी ने अपनी बहू सुमित्रा देवी पर हत्या का आरोप लगाई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी केवी रमन और चुटिया थाना के प्रभारी थाना प्रभारी एसआई विवेक कुमार,एसआई जितेंद्र मिश्रा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। और छानबीन शुरू की।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल की टीम वहां पहुंची। पूरे घर में फिंगरप्रिंट का नमूना लिया है।

जांच करते एफएसएल टीम

मृतक की माँ नारायणी देवी ने बताया कि वे लोग मूल रूप से यूपी अयोध्या के रहने वाले हैं।उनके पति पहले रेलवे में थे। उनकी मौत हो जाने के बाद अनुकंपा पर उनके बेटे शंकर को नौकरी मिली थी। कुछ महीने पहले उसका पैर टूट गया था। जिसकी वजह से वह ऑफिस नहीं जा रहा था। यह भी जानकारी मिली कि विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया था। इसी वजह से वह घर में रह रहा था।किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कई महीने से अनबन चल रहा था।मृतक की माँ ने आरोप लगाया कि पत्नी ने किसी अन्य युवक के साथ मिलकर उसके बेटे का सर लोढ़ा से कुचल कर हत्या कर दी। उसके बाद फरार हो गया।नारायणी देवी ने पुलिस को बताया कि वह उसकी दूसरी पत्नी है जो फरार है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।उससे एक बेटा है।वहीं दूसरी पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है।

मृतक के रेलवे क्वार्टर और परिजन

मृतक की माँ के अनुसार,शंकर कुमार मिश्रा घटना वाले दिन पत्नी के साथ था।जबकि उसकी माँ नारायणी देवी अपने देवर के घर जितिया करने कांके गई हुई थी।जितिया पर्व मनाने के बाद वह शुक्रवार की शाम को ही रेलवे कॉलोनी अपने घर लौटी तो देखा कि उसका बेटा शंकर मृत पड़ा हुआ है। उसके बाद आसपास के लोग जुट गए।फिर पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस छानबीन में जुट गई है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मौके पर सिटी डीएसपी और चुटिया पुलिस

वहीं मृतक की बहन राजेश्वरी ने बताया कि भाई का दूसरी शादी हजारीबाग में हुआ है।शादी के चार पांच साल दोनो ठीक ठाक से रह रहा था।लेकिन उसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहता था।बहन का ये भी आरोप है कि उसकी भाभी का किसी दूसरे युवक से सम्बंध है।इसलिए भाई से हमेशा लड़ाई होता था।हालांकि पुलिस इस सम्बंध में जांच कर रही है।हत्या किसने की है इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा।पुलिस का कहना है परिजन के आरोपों की जांच की जा रही है।

परिजन

इधर मामले में सिटी डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।हत्या दो तीन दिन पहले हुई है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।किसने हत्या की है अभी कहना जल्दबाजी होगी।आरोपी जो भी है बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगी।पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

एफएसएल टीम के साथ चुटिया पुलिस

error: Content is protected !!