Ranchi:सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल में छापेमारी,4 युवती,6 लड़के को हिरासत में लिया,पूछताछ जारी है

राँची।राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में होटल में गलत काम की सूचना पर चुटिया पुलिस छापेमारी की है।मिली जानकारी के मुताबिक 6 लड़का और 4 लड़की को हिरासत में लिया है।एक होटल से छापेमारी के दौरान 2 लड़की और 2 लड़के को होटल से पकड़ा गया जबकि अन्य 6 लोग एक कार में थे।जिसमें 2 लड़की और 4 लड़का है।मौके पर चुटिया पुलिस ने सभी लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है।समाचार लिखे जाने तक पूछताछ चल रही थी।अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गिरफ्तारी की असल वजह क्या थी।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की है।लेकिन पुलिस ने इंकार कर दी है।फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है।वहीं कार में पकड़े गये युवक का कहना है वो लोग बाहर से आये हैं।लेकिन गाड़ी में लड़की बरामद होने से इंकार कर दिया है।सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक चार लड़कियों में एक बिहार दो बंगाल और गुमला की रहने वाली है।पुलिस मामले की छानबीन के बाद ही आगे की कारवाई की बात कर रहे हैं।

कुछ लड़के और लड़कियों को थाना लाया गया है।सभी से पूछताछ की जा रही है।पूछ्ताछ के बाद ही इस सम्बंध में कुछ कहा जा सकता है।मामले की सत्यता जाने बिना कुछ भी कहना उचित नहीं है।सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-दीपक कुमार ,सिटी डीएसपी