राँची के स्पा सेंटर में चल रहा था देह-व्यापार,तीन विदेशी लड़की सहित 8 लड़कियां और मैनेजर सहित 6 युवक गिरफ्तार….

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था।यहां विदेशी लड़कियों का महफ़िल जुटती थी।इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी चंदन सिन्हा और सिटी एसपी राज कुमार मेहता के निर्देशन पर सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक दर्जन से ज्यादा लड़के और लड़कियां मौके से पकड़े गए हैं।बता दें राजधानी राँची में सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।इस बार राँची पुलिस ने लालपुर इलाके में स्पा सेंटर के आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया गया है।

पुलिस ने राँची के लालपुर स्थित ली डिजायर मॉल स्थित बम्बू इंटरनेशनल स्पा सेंटर में शनिवार की रात को छापेमारी की।पुलिस के देखते ही स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में 14 लड़के-लड़कियां पकड़े गए। साथ ही स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं।गिरफ्तार लड़कियों में 2 दिल्ली की,एक हुगली बंगाल की,एक सिल्लीगुड़ी,एक सिक्किम और 3 थाईलैंड की है।वहीं गिरफ्तार युवकों में गौरव दिल्ली का रहने वाला है,रिषि अपर बाजार राँची का,रोहन पुंदाग रोड अरगोड़ा,राकेश न्यू नगर सदर थाना क्षेत्र राँची,आर्यमन हरमू हाउसिंग कॉलोनी राँची ,तनुज झांसी के रहने वाले हैं।इसमें एक लड़की और एक लड़का स्पा सेंटर का मैनेजेर है।पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर का मालिक गौरव दिल्ली में रहता है। दिल्ली में रहकर वह राँची में देह व्यापार करा रहा था। पुलिस ने इस मामले में गौरव को भी गिरफ्तार किया है

 

  

बताया जाता है कि एसएसपी को सूचना मिली थी कि यहां मसाज सेंटर की आड़ में लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था।उसके बाद एसएसपी ने सिटी एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया।सिटी एसपी ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया।टीम में लालपुर थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी सहित कई महिला और पुरूष जवान को शामिल किया।उसके बाद टीम ने छापेमारी की है।

राँची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया की स्पा सेंटर की आड़ में लालपुर इलाके में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था।सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है।जिसमें कुल 14 लोग पकड़े गए हैं।जिसमें 8 लड़कियां और 6 युवक है।इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।सभी को देर शाम में जेल भेज दिया गया है।

बताया जाता है लालपुर स्थित स्पा सेंटर से थाईलैंड की तीन विदेशी लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी।पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड से लड़कियों को बुलाकर उनसे राँची में जिस्म का धंधा करवाया जा रहा था।वहीं स्पा सेंटर के मैनेजर ,स्टाफ और चार ग्राहक को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से जानकारी मिली है कि एक लाख में बनाते थे मेंबर, फिर मनचाही लड़की कराते थे उपलब्ध, तीन विदेशी लड़कियां भी धराई है।धंधे में लड़कियों को महीना पर रखा था।वहीं स्पा सेंटर में सालाना पैकेज में ग्राहकों को सेवा दी जाती थी।एक साल का एक लाख का पैकेज है।वहीं घंटे से लेकर एक साल तक का अलग अलग रेट लिया जाता था।वहीं लड़कियों द्वारा टिप्स के नाम पर अलग से वसूली करती थी।पुलिस के अनुसार स्पा के बाहर मसाज का रेट चार्ज लगा था।इसमें एक दिन से लेकर एक वर्ष तक का चार्ट टंगा है।इसके अनुसार एक दिन का तीन हजार और एक वर्ष का रेट एक लाख रुपये तक है। स्पा में मसाज के नाम पर जो पैसे लिये जाते थे, वह अधिकतर कस्टमर से ऑनलाइन लिया जाता था।जबकि स्पा के अंदर स्पेशल सर्विस के नाम पर अलग से लिया जाता था।पुलिस की जांच जारी है अभी और खुलासा होगी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने स्पा से टैब, लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, शराब व बीयर की बोतलों के साथ-साथ कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।पुलिस ने एक रजिस्टर भी बरामद किया है।लालपुर थाना प्रभारी आदिकांत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

बता दें जिस इलाके में ये धन्धा चल रहा था।उस इलाके में ज्यादातर शैक्षणिक संस्थान है।महिला कॉलेज है।उस इलाके में इस तरह का गलत धंधा चलाने का अनुमति कैसे मिल गया। ये बड़ा सवाल है।