युवती से दुष्कर्म और मोबाइल, चेन छिनतई करने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल…

राँची।जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक युवती की आबरू लूट ली गई। उसका मोबाइल फोन और गले का चेन भी छीन लिया गया। आरोप है कि गांव के पास के महेश मुंडा उर्फ बिट्टू ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, करण करमाली ने उसका मोबाइल और चेन छीना लिया। घटना राँची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के नारायण सोसो गांव में बीते 17 मई की है।18 साल की पीड़िता ने अनगड़ा थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अनगड़ा थानेदार नवीन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। अपनी टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर संदेही गुनहगारों को दर दबोचा। दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं पाड़ित लड़की का आज 164 का बयान दर्ज कराया गया।थानेदार नवीन कुमार ने बताया कि लड़की के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। दर्ज शिकायत में लड़की ने पुलिस को बताया कि बीते 17 मई की रात वह एक शादी समारोह में गई थी। समारोह नारायण सोसो गांव में था। वहां, महेश मुंडा उर्फ बिट्टू और करण करमाली भी पहुंचे थे। वापस लौटने के दरम्यान लड़की को बहला-फुसला कर एक सुनसान जगह पर ले गये। इल्जाम है कि 21 के महेश मुंडा उर्फ बिट्टू ने लड़की की अस्मत लूट ली। वहीं 20 साल के करण ने उसका मोबाइल और चेन छीन लिया। इसके बाद लड़की को मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लड़के वहां से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित लड़की थाना पहुंची पुलिस को सारी कहानी बतायी।