Jharkhand:गिरीडीह में दो मासूम बच्चों और महिला का शव कुआँ से बरामद,तीन शव मिलने से छानबीन में जुटी है पुलिस

गिरीडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के परसबनी गांव के एक कुएं से महिला और 2 बच्चों का शव बरामद किया गया है।पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच में जुट गयी है।जानकारी के अनुसार बिरनी थाना क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत के परसबनी गांव के एक कुआं से महिला हेमंती देवी और उसके दो बच्चे 4 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार व 2 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी का शव बरामद किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि हेमंती देवी सुबह घर से यह कहकर निकली की वह लकड़ी लाने जंगल जा रही हैं।उसके बाद घर लौटकर नहीं आई ।

बाद में गांव के एक कुआं में महिला हेमंती देवी और उसके दोनों बच्चों का शव देखा गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिरनी थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह को दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पंहुची और घटना की पड़ताल शुरू की है।थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही हैं। मृतका हेमंती देवी के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई हैं।अभी स्थिति स्पष्ट हो पाया है महिला ने बच्चों संग कुआँ में कूदी है या कुछ मामला है इसकी जाँच की जा रही है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतका हेमंती देवी का पति शिवकुमार दास मुम्बई और ससुर विनोद दास कोलकाता में मजदूरी करता है।