झारखण्ड:गढ़वा में पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव,आत्महत्या या हत्या,छानबीन में जुटी है पुलिस

गढ़वा।शहर के रंका मोड़ पेट्रोल पंप के पास पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे सोमवार की सुबह एक शव को पुलिस ने बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास के लोगों के बयान लिए हैं। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। क्योंकि पेड़ ऊंचाई पर रस्सी बांधकर कैसे आत्महत्या कर सकती है। वृद्ध का पहचान अब तक नहीं हो सका है। लोगों ने बताया कि वृद्धि पिछले कई महीनों से शहर के रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास बैठकर भीख मांगता था।

लोगों ने घटना से पहले बीते रात उसी मंदिर के पास इसे सोते हुए देखा गया था। लोगों ने आशंका व्यक्त कर रहे हैं। कि आखिर इस वृद्ध को किस प्रकार की समस्या होगी की विवश होकर आत्महत्या करेगा। साथ ही लोगों ने कहा कि जब की बृद्ध अच्छा से सड़क पर चल भी नहीं पाता। तो वह रंका मोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पीपल के पेड़ की इतनी ऊंचाई पर चढ़कर रस्सी कैसे बांध सकता है। बृद्ध जिस डंडे के सहारे चलता था।मृतक का बाकी सामान मंदिर के पास ही बिखरा पड़ा है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक का पहचान नहीं हो सका है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक का पहचान के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं।