सिमडेगा:डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश,पुलिस ने एक महिला सहित पाँच लोगों को किया गिरफ्तार

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव में फिर एक महिला भीड़ का शिकार होने से बच गया है।हालांकि इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाया है।बताया जा रहा है कि डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया।महिला को आग लगा दिया जिससे महिला गंभीर रूप से झुलसी। पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस की तत्परता से महिला की जान बची। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को जलाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।