सिमडेगा में पीएलएफआई उग्रवादियों ने पोस्टरबाजी कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की,टैंकर और जेसीबी में आग लगाने का प्रयास…

सिमडेगा।गणतंत्र दिवस के पूर्व मध्य रात्रि में पीएलएफआई उग्रवादियों द्वारा पोस्टरबाजी कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। यह घटना  सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में लचरागढ़-बाड़ी ब्रेंडा रोड पर हुई,जहां देर रात करीब 1:30 बजे कुछ अनजान लोग सड़क पर काम कर रही कंपनी की कंस्ट्रक्शन साइट पर आए और पोस्टर लगा दिए। साथ ही कंपनी के एक पानी का टैंकर और एक JCB को आग लगाने की कोशिश की।

हालांकि, कंपनी के कर्मचारियों की सतर्कता के कारण दोनों गाड़ियों को जलने से बचा लिया गया। आग लगाकर जैसे ही ये अपराधी वहां से भागे उसी समय वहां पर मौजूद कर्मियों ने बिना देर किए हुए उसे बुझा दिया जिससे कोई भी नुकसान होने से बच गया।

ठेकेदार को पोस्टरों के जरिए चेतावनी दी गई है कि वह संगठन से सलाह लिए बिना कोई काम न करें। ऐसा करने पर संगठन द्वारा करवाई की धमकी भी दी गई है।इस पोस्टरबाजी के बाद कंपनी साइट पर काम करने वाले सभी कर्मी दहशत में हैं। डर के कारण घटनास्थल पर मौजूद कर्मी कैमरे पर आकर बोलने के लिए राजी नहीं हैं। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है।

“घटना की जानकारी मिली है कि कुछ पीएलएफआई उग्रवादियों द्वारा पोस्टर चिपका के क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा”- एस.पी. श्रीकांत राव खोटरे

error: Content is protected !!