पीएलएफआई उग्रवादियों ने मचाया उत्पात,ताबड़तोड़ फायरिंग कर निर्माण कार्य में लगी मशीन को किया आग के हवाले,छोड़ा पर्चा…

 

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई उग्रवादियों ने उत्पात मचाया है। गुरुवार देर रात हथियारबंद उग्रवादियों ने कर्रा क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगी मशीन में आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग की।हालांकि आग लगने से मशीन पूरी तरह नहीं जली।घटना स्थल से पीएलएफआई के नाम का पर्चा भी बरामद हुआ है।इसमें संगठन के अमृत होरो ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि बिना बात किए काम कराए जाने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।पर्चे में चेतावनी दी गई है कि जब तक संगठन के साथ बातचीत नहीं होगी, तब तक काम बंद रहेगा। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।यह घटना धुर्वा-कर्रा रोड स्थित कुलहुट्टू जंगल में रेलवे ठेकेदार के प्लांट में हुई है।घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!