Jharkhand:15 लाख इनामी रविंद्र गंझू समेत 15 नक्सलियों का फोटो जारी,लोहरदगा में मुठभेड़ के बाद सिविल ड्रेस में जंगल से भागे हैं ये सभी नक्सली

राँची।झारखण्ड के लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र स्थित बुलबुल जंगल में सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार 12 दिन मेगा ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान जहां एक नक्सली मारे गए और नौ नक्सली गिरफ्तार हुए। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों से बचने के लिए 15 लाख इनामी रविंद्र गंझू समेत कई नक्सली सिविल ड्रेस में जंगल से निकल गए हैं। जिसकी जानकारी देने के लिए लोहरदगा पुलिस के द्वारा इन सभी नक्सलियों का फोटो जारी किया गया है, और कहा है कि इन नक्सलियों की सूचना देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा और उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा

इन बड़े नक्सलियों का फोटो किया गया है जारी

15 लाख इनामी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू

15 लाख इनामी रिजनल कमांडर अमन गंझू

10 लाख इनामी जोनल कमांडर मुनेश्वर गंझू

10 लाख इनामी जोनल कमांडर नीरज सिंह खेरवार

05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर शीतल मोची

05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर अघनु गंझू

05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर बालक गंझू

05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर प्रदीप खेरवार

05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर संतु भुइयां

05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर चंद्रभान पाहन

05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर रंथू उरांव

02 लाख इनामी एरिया कमांडर काजेश गंझू.

02 लाख इनामी एरिया कमांडर राजू भुइयां

02 लाख इनामी एरिया कमांडर अनिल तुरी

01 लाख इनामी जतरु खेरवार

01 लाख इनामी सुरजनाथ खेरवार

01 लाख इनामी राजा हेमंत असुर