दुमका:अवैध पत्थर खनन के दौरान दो मजदूरों पर गिरा पत्थर,एक मजदूर की दबने से मौत,दूसरा गम्भीर रूप से घायल

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले में अवैध पत्थर खनन के दौरान हुई है दुर्घटना।बताया जा रहा है कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्थर उद्योग क्षेत्र में मझलाडीह गांव में चल रहे अवैध पत्थर खदान में ड्रिल करने के दौरान गुरुवार को दो मजदूरों के ऊपर पत्थर गिर गया। इसमें दब जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को लेकर अस्पताल ले गया।हादसे में मरने वाले मजदूर की पहचान मुख्तार शेख के रूप में की गई है। वहीं घायल का नाम सैदूल शेख है। वह पाकुड़ जिले के सीतारामपुर रहने वाला है। घायल का इलाज पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।उसके बाद पुलिस को सूचना फि गई। खनन स्थल से मजदूर के शव को बाहर निकाला गया। कुछ स्थानीय लोगों की तरफ से मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि इलाके में लंबे ससय से पत्थर खनन का अवैध धंधा चल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं लेकिन स्थानीय लोग मामले में शिकायत नहीं करते।बताया गया कि पत्थर माफियाओं की ओर से लोगों को समझाया जाता है कि अगर हंगामा हुआ तो काम बंद हो सकता है। इससे स्थानीय लोगों के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा होने का खतरा है। इस कारण लोग चुप रहते हैं। इसका फायदा खनन माफिया उठाते हैं। स्थानीय लोगों से न्यूनतम मजदूरी में काम कराया जाता है।