पलामू:अवैध राइफल के साथ पुलिस ने मामा-भांजा को किया गिरफ्तार

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में दो लोगों को अवैध राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनाें गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में मामा भांजा है और पंचायत चुनाव के दौरान शांति भंग करने की याेजना बना रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनाें आरोपी रिश्ते में मामा और भांजा हैं।गिरफ्तार राजेश सिंह पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा का रहने वाला है, जबकि उसका भांजा सोनू सिंह बिहार के औरंगाबाद जिला के नारारी कला गांव का रहने वाला है।पंचायत चुनाव के दौरान दोनों हथियार के बल पर किसी प्रत्याशी के पक्ष में काम करने वाले थे। इसकी जानकारी पलामू पुलिस को मिल गई।जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया।इसी क्रम में अवैध राइफल के साथ मामा और भांजे को गिरफ्तार किया गया।पुलिस यह पता लगा रही है कि राइफल ओडिशा से कहाँ से चुराया गया था।

इस सम्बंध में एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेश सिंह उर्फ कलाई सिंह अपने घर में अवैध राइफल को रखा हुआ है। इसी सूचना के आलोक में रेहला थाना की पुलिस ने छापेमारी कर राजेश सिंह को गिरफ्तार किया। छापेमारी के क्रम में आरोपी के घर से राइफल बरामद किया गया। राइफल को घर में ही जमीन के अंदर छिपा कर रखा गया था। पुलिस ने बताया कि राइफल को सोनू सिंह ओडिशा से चुरा कर लाया था।