वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी व मासूम बेटी की दर्दनाक मौत..
पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के नगरनबी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसे में पति, पत्नी और 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है।यह घटना नगरनबी पोल संख्या 47/40 और 47/38 के बीच हुई है। तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की पहचान पाकुड़ के काली तल्ला निवासी चंदन सरदार, उनकी पत्नी रिंपा सरदार और 3 वर्षीय बेटी अर्पिता सरदार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार चंदन सरदार अपनी बहन के घर विक्रमपुर से पैदल घर लौट रहा था।इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में हादसा हुआ है। हादसे के वक्त ट्रेन संख्या 22302 न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा की ओर जा रही थीमआरपीएफ के एसआई संतोष कुमार ने बताया कि वंदे भारत की चपेट में आने से एक बच्चा समेत एक महिला व एक पुरुष की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही रेल पुलिस जीआरपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची गई है। जीआरपी नवीनगर ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा पाड़ा के चंदन सरदार (35), उनकी पत्नी रिम्पा (25) और बेटी अर्पिता के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को ईस्टर्न रेलवे के हावड़ा डिवीजन में नगरनबी रेलवे स्टेशन के पास हुई। जब न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आ रही थी, तब परिवार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।

