राजधानी राँची के बाद अब धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप,जांच में जुटी है पुलिस

 

धनबाद।झारखण्ड के कोयलांचल की हृदयस्थली धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।बुधवार को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है इस धमकी भरे ईमेल के प्राप्त होते ही अदालती कामकाज में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।जानकारी के अनुसार, बुधवार को कोर्ट प्रशासन को एक अज्ञात मेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर के भीतर बम होने और उसे उड़ाने का दावा किया गया था।जैसे ही इस मेल की सूचना जिला जज और पुलिस प्रशासन को मिली, एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराने का निर्णय लिया गया।धमकी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है।फिलहाल कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है।वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।पुलिस की टीमें चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं, जिसमें हाजत, कोर्ट रूम और वकीलों के चैंबर शामिल हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों राँची सिविल कोर्ट और राँची समाहरणालय को भी इसी तरह की धमकी मिली थी।पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है या यह किसी की सोची-समझी साजिश है।

error: Content is protected !!