जमशेदपुर:कोर्ट हाजत के बाहर पुलिस वाले गपशप में व्यस्त थे,उधर हाजत में लगे वेंटीलेटर के रॉड काटकर दो कैदी फरार हो गया

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में कोर्ट हाजत से शुक्रवार की दोपहर दो कैदी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।सूचना वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को जांच में जुट गए ।बताया गया कि कैदी कोर्ट हाजत में लगे वेंटीलेटर के रॉड को तोड़कर पीछे से नाली की ओर से फरार हो गए।डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ कर जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार हाजत में चार कैदी मौजूद थे।दो कैदियों को मदद से दो कैदी फरार हो गए है।बताया जाता है कि छत से सटा हुआ दो वेंटिलेटर है।इन दोनों वेंटिलेटर में रॉड लगा हुआ है।फरार आरोपी ने रॉड को काटने के लिए दोनों लोग ऊपर चढ़े और दो कैदियों के कंधे का सहारा लिया और फिर अंदर चले गये। कैदियों के पास काटने का जुगाड़ कहां से आया है,उस दौरान पुलिसवाले क्या कर रहे थे,उस दौरान कैदियों की क्या हरकतें थी।इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।आसपास के एरिया को सील कर उसकी छानबीन शुरू कर दी गयी है।समाचार लिखे जाने तक दोनों फरार आरोपी नहीं पकड़ाया है। इस बारे में पुलिस का अधिकारिक बयान जारी नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि पहले से ही तैयारी थी।जिस कारण इस घटना को कैदियों ने अंजाम दिया।बताया जाता है कि कदमा थाना पुलिस ने दोनों को बाइक लूट के मामले में पुलिस ने आठ दिन पहले जेल भेजा था।दोनों का नाम अमन लाल और सोनू यादव है।कदमा निवासी दोनों बंदी को पेशी के लिए लाया गया था।