बारात से लौट रही आर्केस्ट्रा डांसर का अगवा कर जंगल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म,एक गिरफ्तार..

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में करीब आधे दर्जन हैवानों ने बंगाल की एक महिला डांसर को अगवा कर लिया। हथियार के बल पर आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि, एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

खबर के अनुसार,पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव में एक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंग रेप की घटना घटी है। डांसर के साथ रेप की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब वो धमौरा गांव में बरात समाप्ति के बाद वापस मनुआपुल अपने ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जा रही थी। अब इस मामले में पीड़ित नर्तकी ने साठी थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गयी है।

बताया जा रहा है कि, पूजहा थाना के बगही उचाव टोला से बारात साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव में बरात आई थी। जहां मनुआपुल थाना के हीरापाकड़ गांव में संचालित न्यू नेहा म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकार शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी कलाकार जिनमें नर्तकी भी शामिल थी वापस लौट रहे थे। आधी रात को सभी कलाकार एक गाड़ी पर सवार होकर लौट रहे थे।तभी गांधी चौक के पास लगभग आधा दर्जन अज्ञात मनचलों ने आर्केस्ट्रा की गाड़ी घेर ली। सुनसान रास्ते में मनचलों ने गाड़ी में बैठे आर्केस्ट्रा वाहन के ड्राईवर और सहयोगी को पीटने लगे और गाड़ी में बैठी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसके बाद एक नर्तकी को सबने बाहर निकाला और उसे टांगकर अपने साथ लेकर चले गए। नर्तकी को जबरन गाड़ी से टांग कर मनचले अपने साथ दूर सुनसान जगह पर ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर साठी पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया तब तक पीड़िता सुबह थाने पर ही पहुंच गई। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में संलिप्त सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।