नवरात्र 2022:नवरात्रि के पांचवें दिन माँ दुर्गा के पांचवें स्वरूप माँ स्कंदमाता की पूजा-उपासना,आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं…

Maa Skandmata:हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि पर्व का खास महत्व माना गया है। इन 9 दिनों तक देवी दुर्गा के स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।इन दिनों व्रत रखा जाता है। देवी माता को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती, कवच, चालीसा और आरती का पाठ भी किया जाता है।पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार को नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन माँ दुर्गा के स्वरूप माँ स्कंदमाता की पूजा-उपासना की जाती है।

शास्त्रों के अनुसार,शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और संतान सुख की प्राप्ति के लिए स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इन्हें माता दुर्गा व माता पार्वती का स्वरूप माना जाता है।भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय को स्कंद कुमार कहा जाता है।इसी वजह से माता के इस स्वरूप तो स्कंदमाता कहा जाता है।इनकी चार भुजाएं हैं और इनकी सवारी शेर है।कुछ खास मंत्रों का जाप कर माता की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!