पाकुड़ में नाबालिग लड़के की गला रे’तकर ह’त्या,पुलिस जांच में जुटी है

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले में एक नाबालिग लड़के की गला रेतकर की निर्मम हत्या कर दी गई।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है,जहां गंधाईपुर अंजना गांव के पास गला रेतकर एक नाबालिग लड़के की हत्या कर दी गयी है।सोमवार की देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक गंधाईपुर अंजना गांव के पास मंगलवार की सुबह खून से लथपथ एक लड़के शव पर लोगों की नजर पड़ी। मामले की सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।ग्रामीणों के सहयोग से शव की पहचान की गयी। शव पृथ्वीनगर गांव निवासी 16 वर्षीय वसीकुल शेख की है। शव की पहचान होने के बाद घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।हालांकि लड़के की हत्या क्यों हुई है और कौन कौन लोग शामिल हैं इसकी जानकारी पुलिस को अभी तक नहीं मिली है।