मुंबई:मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन,अस्पताल में ली आखिरी सांस

मुंबई।मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी महज 69 उम्र के थे। जानकारी के मुताबिक बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में  उनका इलाज  चल रहा था।बता दें कि बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

इधर डॉक्टर ने बताया कि 18 दिन आईसीयू में रहने के बाद जब सब पैरामीटर नॉर्मल हो गए तब सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन रात 11 बजे के करीब उनका निधन हो गया।डॉक्टर ने बताया कि बप्पी दा को कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं. मंगलवार की रात को उनका निधन OSA (obstructive sleep apnea) से हो गया।

वह पिछले साल कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे।तब उन्हें जुहू के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो कुछ दिनों में कोरोना से रिकवर हो गए थे।बप्पी लाहिरी ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए। उन्हें भारत में डिस्को बीट्स और पॉप म्यूजिक की शुरुआत करने वाला माना जाता है। आई एम अ डिस्को डांसर, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा- तम्मा जैसे गाने उनके मशहूर गाने हैं।