माँ-बहन पड़ोसी के घर हल्दी की रश्म में गईं थी, घर की छत पर मिली नाबालिग की लाश,जांच में जुटी है पुलिस..

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के डंडियाडीह में छठी क्लास की एक नाबालिग छात्रा की लाश उसके घर की छत से बरामद हुई है।मृतका का नाम महजबी परवीन (पिता – मो. इलियास )था।घटना उस वक्त घटी जब मृतका की मां और बहन शादी की हल्दी रश्म में शामिल होने पड़ोसी के यहां गईं थी।जबकि महजबी घर के बाहर ही खेल रही थी।हल्दी की रश्म के बाद जब दोनों घर लौटी तो घर के अंदर महजबी को नहीं पाया। आस-पास भी गईं लेकिन महजबी कहीं न मिली जबकि दरवाजे पर ताला लटका देखा। फिर दूसरे के छत के सहारे वे अपने मकान की छत पर पहुंचे। यहां देखा कि महजबी का शव पड़ा हुआ है।लाश को देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना गुरुवार की थी। चूंकि इलियास तिसरी प्रखंड के चंदौरी का रहने वाला है और वर्तमान में दुबई में रहकर काम करता है। ऐसे में घर वाले महजबी को लेकर चंदौरी चले गए।लेकिन पूरे घटनाक्रम का अध्ययन करने के बाद इन्हें शक हुआ कि महजबी की हत्या की गईं है।ऐसे में शुक्रवार को परिजन शव के साथ थाना पहुंचे और हत्या की आशंका व्यक्त की।पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार दलबल के साथ इलियास के उस घर पर पहुंचे, जहां महजबी की लाश मिली थी।थाना प्रभारी ने जांच की और कइयों से पूछताछ भी। दूसरी तरफ मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!