Ranchi: प्रेमी के साथ विवाहिता 30 हजार नगद व चार लाख के जेवरात लेकर फरार, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

राँची। राजधानी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर रोड नंबर तीन में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस मामले में विवाहिता के पिता ने जगन्नाथपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लापता विवाहिता का नाम रूपा कुमारी है। जिसके अपहरण का आरोप लगाते हुए पिता अखिलेश सिंह ने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में अपहरण का आरोप प्रेम नगर में ही रहने वाले आयुष कुमार यादव पर लगाया गया है। आरोप है कि आयुष ने उनकी बेटी को बहला फुसला कर भगाया है।उनकी बेटी अपने साथ घर से 30 रुपए नगद, चार लाख के जेवरात और कुछ कपड़े लेकर निकली है। रूपा का एक सात साल का बेटा भी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रूपा की शादी 2013 में हुई थी। वह 19 मई दिन के दो बजे के बाद से गायब है। इधर जगन्नाथपुर पुलिस ने लिखित शिकायत पर रूपा की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं रूपा के पति ने कहा कि अगर किसी को ये दोंनो दिखे तो स्थानीय थाना को सूचना अवश्य दें। उन्होने बताया कि उसका 7 साल के बेटे का रो रोकर बुरा हाल है। अगर दोंनो को देंखे तो पुलिस को सूचना जरूर दें।

error: Content is protected !!