माओवादी कमांडर राजेश ने जर्मन हथियार HK-33 के साथ किया सरेंडर

राँची।माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर ने जर्मन हथियार एचके 33 के साथ सरेंडर किया है। जानकारी के मुताबिक राजेश ने झारखण्ड-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में कोबरा और सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष सरेंडर किया है।पुलिस को उसके पास जर्मन हथियार एचके 33,वॉकी टॉकी और 70 जिंदा गोली मिला है।हालांकि इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

पलामू जिला का रहने वाला है राजेश:

जानकारी के मुताबिक राजेश ठाकुर मूल रूप से पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र स्थित राजहरा गांव का रहने वाला है. लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।राजेश बिहार और झारखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय था और कई छोटे-बड़े घटनाओं में भी शामिल रह चुका है।

error: Content is protected !!