मांडर विधानसभा उपचुनाव 2022:पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया

राँची।झारखण्ड के राँची जिले के मांडर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस संबंध में पार्टी ने आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा कर दी है। गंगोत्री कुजूर पहले इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।कुजूर वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर जीतकर झारखण्ड विधानसभा पहुंची थी।लेकिन वर्ष 2019 में उन्हें मौका नहीं मिला था। पार्टी ने उनके बदले देव कुमार धान को टिकट दिया था।