राँची पुलिस में बड़ा फेरबदल: धुर्वा को मिले नए थानेदार, अरगोड़ा की कमान भी बदली

 

राँची।राजधानी राँची में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में अहम प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत शहर के दो महत्वपूर्ण थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

आदेश के अनुसार, अनिल तिवारी को धुर्वा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि सतीश कुमार गोराई को अरगोड़ा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन की रणनीतिक पहल माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना है।

गौरतलब है कि हाल ही में एक आत्महत्या मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन धुर्वा थाना प्रभारी को सस्पेंड करते हुए लाइन क्लोज कर दिया गया था। इसके बाद से धुर्वा थाना प्रभारी का पद रिक्त था। अब अनिल तिवारी की नियुक्ति के साथ इस महत्वपूर्ण थाने को नया नेतृत्व मिल गया है।

पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नए थाना प्रभारियों के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिसिंग और जनसंपर्क दोनों को मजबूती मिलेगी।

error: Content is protected !!