Lockdown@crime:राँची के डोरंडा क़ुरैशी मुहल्ला में एक युवक को देर रात मारी गोली,घायल युवक का इलाज रिम्स में चल रहा है,आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर..

राँची।लॉकडाउन की सन्नाटे में डोरंडा थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला में रविवार की रात 12 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक की गर्दन में लगी है।जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है उसे आनन-फानन में रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोली जिलानी कुरैशी ने फैसल कुरैशी नाम के युवक को गोली मारी है।जिसे गोली लगी फैसल की उम्र 19 साल है। वही गोली मारने वाले जिलानी कुरैशी कीउम्र 22 साल है। गोली उसके गर्दन में जाकर फंस गई, उसे इलाज के लिये तुरंत रिम्स ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।

मौके पर डोरंडा थाना की पुलिस पहुंची। गोली मारने के बाद जिलानी फरार हो गया। डोरंडा थाना प्रभारी गोली चलाने वाले के घर पहुंचे और जानकारी ली। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात जिलानी और फैसल में किसी बात को लेकर बहस हुई। जिसके बाद बात बढ़ गई। जिलानी ने फैसल पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद जिलानी कुरैशी के घर से सारे पुरुष फरार हो गए हैं। सिर्फ महिलाएं घर में है उसके घर पर पुलिस पूछताछ कर रही है थाना प्रभारी शैलेश कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि सोमवार को ईद को लेकर रात में युवक बाहर काफी संख्या में थे अचानक जब गोली चली तब लोगों को पता चला कि एक युवक को गोली लग गई है।अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं जख्मी युवक का पुलिस ने बयान लिया है।सूत्रों के मुताबिक जख्मी युवक ने पुलिस को बताया है कि गलती से गोली चली है।लेकिन सवाल है अवैध हथियार लेकर देर रात युवक घूम रहा था किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दिया।बरहाल पुलिस अनुसंधान जारी है।आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।