राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह के पांच सदस्य,नगद समेत चोरी के लाखों के गहने बरामद

 

राँची।राजधानी राँची के कांके इलाके में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का राँची पुलिस ने खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल पांच शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों के चोरी के गहने, नगदी और दूसरे सामान भी बरामद किए हैं।

एसएसपी ने बताया कि 18 अगस्त 2025 की दोपहर में कांके थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर, अरसण्डे स्थित वादी के घर में अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी की चोरी की थी।साथ ही 28 अगस्त 2025 को कांके थाना क्षेत्र के ही जगतपुरम कालोनी में भी लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।दोनों ही घटनाओं के संबंध में कांके थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।

एसएसपी ने बताया की दोनों मामलों में दर्ज एफआईआर के आधार पर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना के उद्भेदन, अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में कार्रवाई के लिए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी।

एसएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों और गुप्तचरों की सहयोग से संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया। युवकों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर चोरी में शामिल सन्नी कुमार साहू और आलोक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।दोनों की निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों के नाम का पता चला और बाद में उन्हें भी धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास नगद 7,47,000 रुपये
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH 01EZ-49473)।घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन-2,चोरी का मोबाइल फोन-1,जेवरात के साथ जेवरात के खाली बैग, डिब्बा
वॉलेट/पर्स-03 है।

बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि वे राँची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपने सहयोगियों (गिरोह के सदस्यों) के साथ मिलकर दिन में बंद घरों की रेकी करते थे और रात या दिन के समय घर के दरवाजा का ताला को तोड़कर घर में रखे जेवर और नगद की चोरी किया करते थे। चुराये गए जेवर को राँची के लाइंस क्लब के पास पंचम ज्वेलर्स की दुकान में और बिहार के नवादा जिले में मौसेरा भाई सोनू कुमार और राजेश कुमार को बेच देते थे।

आरोपियों ने यह भी बताया कि कांके थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर, असरण्डे में दिन में लगातार बंद रहने वाले घरों को देखकर दोनों के द्वारा चोरी की योजना बनायी गई थी।इसके बाद 18 अगस्त को दिन में ही करीब 12:30 बजे गिरोह के सभी सदस्य बाइक से जयप्रकाश नगर, अरसण्डे पहुंच गए और पीले रंग के दो तत्ला मकान की चहारदीवारी को फांद कर मुख्य दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए और घर के सभी कमरों में कीमती सामान की खोजबीन किए जाने पर घर के एक कमरे में अलमारी से सोने के जेवर से भरा थैला और बिस्तर पर पड़ा मोबाइल को लेकर भाग गए।

चोरी की जेवर को ठिकाना लगाने के लिए वारदात के दिन ही शाम में वे बस से बिहार के नवादा के लिए निकल गए। 19 अगस्त की सुबह में बिहार के नवादा पहुंच कर सोनू एवं राजेश को चोरी जेवर बेच दिया गया। जिसके एवज में उन्हें 12 लाख रुपये प्राप्त हुए। प्राप्त रकम में से 1 लाख रुपये आलोक को हिस्सेदारी के रूप में दिया गया। गिरफ्तार अपराधी सन्नी कुमार साहू की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात को बेचने के उपरांत प्राप्त रकम 12 लाख रुपये में से 7,47,000 रुपये (सात लाख सैंतालिस हजार) एवं चोरी के अन्य सामान, मोबाइल फोन को बरामद किया गया है।

एसएसपी ने बताया की गिरफ्तार अपराधियों के स्वीकारोक्ति बयान में आधार पर गठित एसआईटी के द्वारा बिहार के नवादा एवं अन्य जिलों में चोरी के जेवरात खपाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।गिरफ्तार अपराधियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांके थाना में 7 कांड, रातू थाना के 2, पंडरा ओपी० के 1 कांड सहित कुल 10 चोरी के अतिरिक्त कांडों का भी उद्भेदन एसआईटी के द्वारा किया गया है। जिस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!