कोडरमा:तीन साल की बेटी और छह माह का बेटा के साथ महिला का शव कुएं से बरामद,पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया,छानबीन जारी है

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिला के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा नीचे टोला में 26 वर्षीया विवाहिता संजू देवी व उनके दो बच्चों के शव एक कुएं से बरामद किया गया है।बताया गया कि महिला अपने तीन वर्षीय बच्ची व एक छह माह के बेटे के साथ शुक्रवार से लापता थी। परिजन तीनों की खोजबीन कर रहे थे।इसी बीच शनिवार की शाम महिला का शव घर के पास कुएं की सतह पर मिला।इधर घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला का अपने पति के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला घरवालों को बिना कुछ बताए अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकल गई। शनिवार की शाम घर से सटे कुएं से महिला और दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ है।फिलहाल इस मामले की जांच को लेकर एसडीपीओ अशोक कुमार और थाना प्रभारी द्वारिका राम घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मामले को लेकर मृतका के पति पिंटू दास को पुलिस हिरासत में लिया है। पिंटू दास राजमिस्त्री का काम करता है। आसपास के लोगों के मुताबिक परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पति से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जानकारी मिल सकती है। ससुराल वालों के मुताबिक घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गई है।

.