Jharkhand:विधवा बहु ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को मार डाला,अवैध संबंध में आड़े आ रहे थे ससुर,दोनों गिरफ्तार

चतरा।जिले के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के करमा पंचायत के मदनपुर गांव से सनसनीखेज घटना सामने आई है।जहां बहु ने ससुर को प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी है।बताया जा रहा है कि मदनपुर गांव निवासी छतीस भुईयां 58 वर्ष ,की हत्या उसकी विधवा बहू सोनी देवी व उसके प्रेमी कामेश्वर गंझु ने पीट-पीटकर कर दी।वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया।इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधवा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों ने पुलिस के समक्ष हत्या करने की बात स्वीकारी है। आरोपी प्रेमी कामेश्वर गंझू

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि छतीस भुईयां की विधवा बहू शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौटी थी।इस दौरान वह अपने प्रेमी से मिलने चली गयी।इधर अपनी बहू को घर में नहीं देख ससुर उसे ढूंढने निकला।घर से कुछ दूरी पर दोनों को उसने एक साथ देख लिया।ससुर के आने से बहु को गुस्सा आ गया और उसने प्रेमी संग मिलकर छतीस भुईयां को पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी।जिससे उसकी मौत हो गयी।स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह छतीस का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर एक महुआ पेड़ के नीचे देखा।उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मृतक के शरीर पर मारपीट का निशान देखा गया।

इधर इस घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोनी देवी व कामेश्वर गंझु ने पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार की है।इसके साथ ही कहा कि दोनों के मिलने का विरोध उसका ससुर करता था।इसलिए उसे रास्ता से हटाने की सोची और उसकी हत्या कर दी।बताया कि पूर्व में गांव के लोगों ने पंचायत कर दोनों को अलग रहने की बात कही थी।इसके बाद भी दोनों अवैध संबंध बनाते रहे।दोनों को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।मालूम हो कि छतीस भुईयां का एकलौता पुत्र सुदेश्वर भारती की मौत दस वर्ष पूर्व हो गयी थी।

error: Content is protected !!