Jharkhand:पति-पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास,पत्नी की मौत,पति गंभीर रूप से घायल,पुलिस छानबीन में जुटी है

बोकारो।जिले के चास थाना क्षेत्र स्थित चीरा चास फेज वन वास्तु विहार अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग दंपती ने चाकू, ब्लेड से नश काट कर आत्महत्या का प्रयास किया।इस घटना में महिला की मौत हो गई।जबकि पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वहीं पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा हुआ है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूँ। इसमें परिवार के किसी भी आदमी का कोई दोष नहीं है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है है आत्महत्या की वजह अकेलापन और डिप्रेशन माना जा रहा है। हालांकि पुलिस घायल के ठीक होने के इंतजार में है। ताकि उनका बयान लिया जा सके।

मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपती के तीन लड़के और एक लड़की है। सभी दूसरे राज्य में रहते हैं। यहां बुजुर्ग दंपती अकेले रहा करते थे। दंपती की पहचान अखिलेश्वर प्रसाद (80) और मंजू देवी (77) के रूप में की गई। महिला चलने में असमर्थ थी। दंपती काफी दिनों से यहां बने फ्लैट में रह रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी बेटी और दामाद यहां आए थे और मुलाकात के बाद वापस अपने घर चले गए थे।

इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीजीएच में भर्ती कराया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया कि सुबह दंपती का फ्लैट का दरवाजा खुला था। जब नौकरानी कमरे में पहुंची तो उसने चारों ओर खून देखा। कुछ आगे बढ़ने पर देखा कि बुजुर्ग दंपती एक-दूसरे का हाथ थामे लेटे हुए थे। इसके बाद इसकी सूचना उसने पड़ोसियों को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर एसपी चंदन कुमार झा भी पहुंचे और मामले की जांच की है।