झारखण्ड:सात महीने से इंतजार करते रहे गए..रिटायरमेंट के एक दिन पहले मिली पोस्टिंग..
राँची।झारखण्ड में 7 महीने पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी बनकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे चार डीएसपी स्तर के पुलिस अफसर को उनके रिटायरमेंट के ठीक 1 दिन पहले स्पेशल ब्रांच में पोस्टिंग दी गई है।डीएसपी के पद पर एक दिन की नौकरी करने के बाद चारों डीएसपी सेवानिवृत हो जाएंगे।
बता दें 7 माह पूर्व 60 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर उन्हें डीएसपी बनाया गया था।लेकिन स्थिति यह है कि इंस्पेक्टर से बने डीएसपी स्तर के अधिकारियों को रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले पोस्टिंग दी जा रही है। शुक्रवार को भी 31 जनवरी को रिटायर हो रहे चार डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है। इस संबंध में गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, साथ ही साथ मोमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।
–डीएसपी अखिलेश प्रसाद मंडल, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा,राँची
–सरोज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, राँची
–शैलेश प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा,राँची
–विनोद उरांव, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा,राँची
जिन 4 डीएसपी स्तर के पुलिस अफसरों की पोस्टिंग स्पेशल ब्रांच में की गई है, वह सभी 31 जनवरी को एक साथ रिटायर हो जाएंगे। 31 जनवरी झारखण्ड पुलिस में उनकी नौकरी का आखिरी दिन होगा।यह सभी अफसर पिछले 7 महीने से अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।लेकिन बानगी है कि इन्हें अपने रिटायरमेंट के एक दिन पहले पोस्टिंग मिली।
आपको बता दें कि सात महीने पहले 25 जून 2025 को झारखण्ड पुलिस के 64 इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी गई थी।अब रिटायरमेंट के एक दो दिन पहले उन्हें पोस्टिंग दी जा रही है, ताकि बस पद का रिटायरमेंट बेनिफिट सभी को मिल सके। चार लोगों को शुक्रवार को पोस्टिंग मिली है, ये सभी शनिवार ( 31 जनवरी) को रिटायर होने वाले हैं.पहले भी जिन दो तीन लोगों को पोस्टिंग मिली, ऐसे ही रिटायरमेंट के दो चार दिन पहले मिली थी।

