झारखण्ड जगुआर के जवान राजेश उरांव की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

राँची। झारखण्ड जगुआर का जवान राजेश उरांव का रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जवान राजेश उरांव की परेड के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां आज शाम पांच के आसपास इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जवान राजेश उरांव पिपरवार एरिया का रहने वाला था। मृतक राजेश का झारखण्ड जगुआर में चयन वर्ष 2005 में हुआ था।

झारखण्ड जगुआर के जवान राजेश उरांव की मौत की खबर सुनते ही पिपरवार के माईनस 172 कॉलोनी शोक में डूबा हुआ है। मृतक जवान शादीशुदा था। मृतक जवान के घर मे पत्नी, दो बेटा और एक बेटी के अलावा एक भाई है जो पिपरवार परियोजना में होलपैक ऑपरेटर है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान के बहुत ही सरल और मिलनसार स्वभाव होने कारण इनकी सभी साथियों से खूब बनती थी। शारीरिक रूप से बहुत फिट माने जाने वाले राजेश उरांव की एकाएक मौत की खबर सुनकर घर परिवार के सदस्यों के अलावा सभी जानने वाले लोग हतप्रभ रह गए।