#jharkhand:घाटशिला एसडीपीओ राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए,135 किलो गांजा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया।

जमशेदपुर।घाटशिला डीएसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपए के गांजा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार हुए गांजा तस्करों में मोहम्मद अमीन और मोहम्मद नाजिस शामिल है. यह दोनों बिहार पटना के रहने वाले हैं. पुलिस इन दोनों के पास से 135 किलो गांजा और एक स्कॉर्पियो बरामद किया है।

प्रेस कान्फ्रेंस में एसडीपीओ राज कुमार मेहता ने बताया कि जमशेदपुर एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी,की ओडिशा से बहरागोड़ा होते हुए पटना अवैध रूप से गांजा जाने वाला है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम में जामसोला चेक पोस्ट पर एक स्कॉर्पियो से 135 किलो गांजा बरामद किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया।ओडिशा के कोरापुट जिला झारखंड, बिहार, यूपी समेत कई राज्यों के लिए गांजा तस्करी का नया केंद्र बन गया है।। ओडिशा के मुन्ना साहू और बिहार के अखिलेश यादव के संरक्षण में झारखण्ड के रास्ते गांजे की तस्करी की जा रही है।गांजा तस्करी करने वालों का नेटवर्क इतना बड़ा हो चुका है कि वो बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी कर रहे हैं।ओडिशा का गांजा झारखंड के कई शहरों से होते हुए बिहार, यूपी के शहरों में पहुंच रहा है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के हजारीबाग, धनबाद, रांची, जमशेदपुर और बिहार के कई शहर जैसे पटना, गया, औरंगाबाद समेत यूपी के कई शहरों में ओडिशा के कोरापुट से गांजे की तस्करी हो रही है।सिर्फ रांची की बात करें तो यहां एक साल के दौरान ओडिशा से पहुंचा करीब एक करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा गया है।