Jharkhand:धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर पति फरार,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धनबाद।धनसार थाना क्षेत्र के गांधीनगर हल्दी पट्टी में मंगलवार की सुबह पिंकी देवी का शव उसके घर में खून से लथपथ पाया गया।घटना के बाद से पति देवेंद्र प्रसाद फरार बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है और पति देवेंद्र की खोज कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि देवेंद्र प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी पिंकी देवी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने देखा कि घर के पास पिंकी देवी का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जाता है कि देवेंद्र प्रसाद वर्मा पास के ही जोड़ा फाटक स्थित मिक्चर फैक्ट्री में काम करता था.ये झरिया के रहने वाले बताए जाते हैं। घर में पति-पत्नी का अक्सर विवाद होता रहता था। आस-पड़ोस के लोग सुलह समझौता भी करा दिया करते थे। ऐसे में पिंकी देवी का शव मिलने पर लोगों ने उसके पति देवेंद्र प्रसाद वर्मा पर हत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि, मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!