Coronavirus in Jharkhand:राज्य में आज 1508 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,रिकवरी 1806 हुई है,9 लोगों की कोरोना से मौत हुई है ।

राँची।देश और राज्य में कोरोना का कहर जारी है।झारखण्ड में कोरोना का बढ़त भी जारी है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 81 हजार के पार है।।आज 28 सितंबर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 1508कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 1806 की रिकवरी हुई हैं।09 लोगों की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 286, बोकारो से 20, चतरा से 2 देवघर से 26, धनबाद से 57 दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम से 301, गढ़वा से 05,गिरिडीह से 9 गोड्डा से 89, गुमला से 14, हजारीबाग से 56, जामताड़ा से 2,खूंटी से 50, कोडरमा से 114 लातेहार से 03, लोहरदगा से 139 पाकुड़ से 07, पलामू से 24, रामगढ़ से 34, साहेबगंज से 30 सराईकेला से 85, सिमडेगा से 56, पश्चिमी सिंहभूम से 87 है

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 81417 है, सक्रिय केस 12126 है, ठीक 68,603 हुए हैं और मौत 688 हुई है।

आज को मौत हुई है 09 हुई जिसमें हजारीबाग ,धनबाद 0 ,बोकारो 0दुमका 0,राँची 2,जमशेदपुर 4,गिरिडीह 1,चाइबासा 1 00गोड्डा ,1,सरायकेला 0 देवघर 0 है।

राँची से आज कुल 286 पॉजिटिव मिला है वहीं 696 रिकवरी हुई है, 2 मौत हुई है।

आज राँची जिला में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए राँची जिला प्रशासन द्वारा आज दिनांक 28 सितम्बर 2020 को मेगा टेस्ट ड्राइव चलाया गया। सैंपल कलेक्शन के लिए रांची ज़िला में 25 जगहों पर टेस्टिंग सेंटर बनाये गए थे, जहां सुबह 10ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक लोगों ने कोविड-19 जांच के लिये अपने अपने सवाब सैंपल दिए। मेगा टेस्ट ड्राइव में कुल 3381 लोगों ने सैंपल दिए, जिनमें से 3306 सैंपल की जांच की गई। जांच के बाद 76 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 3230 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

विभिन्न 25 सेंटर में जांच के लिए एकत्र किए गए सैंपल की संख्या निम्न है:-

  1. पंडरा बाजार- 132
  2. बकरी बाजार- 154
  3. सुखदेव नगर थाना के पास- 25
  4. डेली मार्केट नियर टैक्सी स्टैंड- 32
  5. अपर बाजार ढिबरी पट्टी के पास- 37
  6. आईटीआई बस स्टैंड- 44
  7. धुर्वा बस स्टैंड- 106
  8. रेड क्रॉस मोरहाबादी- 30
  9. कोर्ट कंपाउंड, कचहरी- 20
  10. आरएमएस, रांची रेलवे स्टेशन- 250
  11. लपरा पंचायत भवन खलारी- 136
  12. सोस बाजार, चान्हो- 259
  13. पंचायत भवन झिंझरी मांडर- 177
  14. कुर्गी पंचायत भवन, इटकी- 122
  15. सामुदायिक भवन बुढ़मू- 110
  16. मिडिल स्कूल सदमा ओरमांझी- 160
  17. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिदरौल, नामकुम- 343
  18. हाई स्कूल जोन्हा, अनगड़ा- 405
  19. मिडिल स्कूल जरिया बेड़ो- 106
  20. नारो बाजार नगड़ी- 27
  21. राजकीय हाई स्कूल बोडेया कांके- 210
  22. लालगंज बाजार लापुंग- 94
  23. रेफरल हॉस्पिटल बुंडू- 176
  24. सिल्ली बाजार सिल्ली- 125
  25. पाली पंचायत भवन रातू- 101