Jharkhand: 49 दारोगा में से 22 दारोगा पुलिस इंस्पेक्टर में प्रोन्नति पर बोर्ड ने लगाई मुहर…

 

राँची।झारखण्ड के डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में महानिदेशक चयन पर्षद की बैठक में राज्य के 22 दारोगा प्रोन्नति के योग्य पाए गए हैं। ये पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होंगे। क्षेत्रीय स्तर पर मनोनयन के आधार पर डीजीपी की अध्यक्षता वाली बोर्ड की बैठक हुई थी।इस बैठक में राज्य के 49 दारोगा की प्रोन्नति पर विचार किया गया। इसमें 22 दारोगा को इंस्पेक्टर के प्रोन्नति के योग्य पाया गया, वहीं 22 अन्य दारोगा को वृहत सजा प्रभावी होने के चलते प्रोन्नति के लिए अयोग्य पाया गया है।

 jhp_departmental_letter_703_p_22042024

पांच ऐसे दारोगा हैं, जिनकी प्रोन्नति लंबित है। उनमें से चार पर विभागीय कार्यवाही लंबित व एक पर नारायणपुर थाना से संबंधित एक मामला लंबित है।

ये दारोगा होंगे पुलिस इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत

सुधीर प्रसाद साहू (हजारीबाग), शिव बिहारी तिवारी (लातेहार, धनबाद), शंभू प्रसाद सिंह (लोहरदगा, धनबाद), त्रिलोचन तामसोय (झारखण्ड जगुआर, देवघर), पृथ्वी सेन दास (राँची, पलामू), विजय कुमार (राँची, गिरिडीह), अभिजीत गौतम (एटीएस), मुकेश चौधरी (लातेहार, धनबाद), गुलशन भेंगरा (रामगढ़, गुमला), सोनी प्रताप (कोडरमा, राँची), अजीत कुमार भारती (रेल धनबाद), प्रशांत कुमार-1 (गिरिडीह, जामताड़ा), हरदियुस टोप्पो (राँची, देवघर), दयानंद सोरेन (जेपीए हजारीबाग, बोकारो), संजय जनक मूर्ति (दुमका, बोकारो), संजय चंद्र उरांव (विशेष शाखा), राजीव प्रकाश (दुमका, धनबाद), मोहम्मद कुद्दुस (जमशेदपुर), मानकी सुंडी (हजारीबाग), बैजनाथ कुमार (गिरिडीह), एस. खालीद ईमाम (राँची) व पूनम कुजूर (पलामू)।