Jharkhand:मजदूरी मांगने गई महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

गुमला।जिले में मजदूरी मांगने गई महिला के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।महिला ने पुलिस को बताने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान मारने की धमकी दी। लेकिन महिला किसी तरह युवक के चंगुल से निकल कर भाग गई और गुमला एसटी-एससी थाना में संजय प्रसाद साहू के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

पीडि़ता ने बताया कि संजय प्रसाद साहू रंग रोगन का कार्य करता है। उसने अपने साथ उसे काम पर रखा था। वह भी रंग रोगन के काम में संजय प्रसाद का सहयोग करती थी। लेकिन वेतन मांगने पर टाल मटोल करता था। गुरुवार को वह वेतन मांगने के लिए संजय प्रसाद के घर गई। संजय ने उसे कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद कर दिया। दरवाजा बंद कर उसके साथ उसने दुष्कर्म किया।वहीं पुलिस के पास मामला जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!