Jharkhand:कोडरमा के नवालशाही थाना क्षेत्र में पत्थर खदान में चाल धंसने एक मजदूर की मौत,एक घायल

कोडरमा।जिले में पत्थर खदान में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं दूसरे मजदूर की स्थिति गंभीर है।बताया जा रहा है।जिले में अवैध पत्थर खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बावजूद अवैध पत्थर खनन का जोरों पर चल रहा है। इससे आए दिन घटनाएं भी हो रही हैं। ताजा मामला ज़िले के नवालशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारों स्थित पत्थर खदान में चाल धंसने एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस निरीक्षक आरएन ठाकुर, थाना प्रभारी एकबाल हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थित का जायजा लाया। थाना प्रभारी एकबाल हुसैन ने बताया कि मृतक की पहचान नरेश सिंह 28 वर्ष, बाछेडीह निवासी के रूप में हुई है, घटना खदान में ड्रील होने के दौरान चाल धंसने से हई है। जो व्यक्ति खदान संचालित कर रहा है, उसकी पहचान कर ली गई है, उसके खिकफ नियम संगत कार्रवाई की जा रही है।

वहीं उक्त पत्थर खदान में एक अन्य मजदूर बच्चू सिंह 35 वर्ष पिता बद्री सिंह, बच्छेडीह नवालशाही का इलाज़ सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार घायल मजदूर के पांव व सिर में चोट आई है, पर वह खतरे से बाहर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पत्थर खदान भीम साहू का बताया जा रहा है। बहरहाल ज़िले के विभिन्न पत्थर खदान में आये दिन दुर्घटना के शिकार मजदूर होते हैं और मुआवजा मिलने के बाद मामला शांत हो जाता है।

error: Content is protected !!