जामताड़ा:60 साल के व्यक्ति ने 8 साल के मासूम के साथ किया गलत हरकत,आरोपी गिरफ्तार;पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
जामताड़ा।झारखण्ड में जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के कालाझरिया गांव के 60 वर्षीय बलराम सिंह के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर शाम की है। बच्ची घर के समीप खेल रही थी। इसी क्रम में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। पीड़िता की मां ओर से थाने में दिए आवेदन पर थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बलराम सिंह को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद बिंदापाथर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाने की टीम ने छापेमारी कर देर रात आरोपी को कालाझेरिया गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
वहीं पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गहन जांच व पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

