जमशेदपुर: 9 साल की मासूम से गंदी हरकत करने वाला स्कूल ऑटो चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर।खाकी की त्वरित कार्रवाई और एक मां की सतर्क नजरों ने स्कूल ऑटो की आड़ में छिपे ‘भेड़िए’ को बेनकाब कर दिया। कदमा पुलिस ने 9 साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।घटना 17 अगस्त की है। दोपहर में रोज की तरह मासूम बच्ची अपने स्कूल से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। घर के बाहर खड़ी मां की नजर जैसे ही ऑटो पर पड़ी, उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि कदमा के रामनगर निवासी चालक लाल बाबू मिश्रा बच्ची को आगे की सीट पर बिठाकर उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था।घर पहुंचते ही जब मां ने डरी-सहमी बच्ची को पुचकार कर पूछा, तो उसने चालक की काली करतूत बयां कर दी। मासूम की आपबीती सुनकर परिजनों के गुस्से का ठिकाना न रहा। बच्ची के पिता ने बिना देरी किए सीधे कदमा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी लाल बाबू मिश्रा को धर दबोचा। थाना स्तर पर पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सीधे जेल भेज दिया गया।

“बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल ले जाने वाले ऑटो व वैन चालकों का पुलिस सत्यापन जरूर कराएं और बच्चों के व्यवहार पर रोज नजर रखें।” — कदमा थाना पुलिस

error: Content is protected !!