Corona Breaking:घाटशिला आरपीएफ बैरक में रहने वाला एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया ..

जमशेदपुर।जमशेदपुर से सटे ग्रामीण इलाके घाटशिला अनुमंडल में घाटशिला स्टेशन के पास स्थित रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ( आरपीएफ ) के बैरक में रहने वाला आरपीएफ का जवान कोरोना पोजिटिव पाया गया है। उसके साथ 21 जवान भी उसी बैरक में रहते थे,जिसके बाद हड़कंप मच गया है।कोल्हान प्रमंडल पूरी तरह कोरोना वायरस से अब तक सुरक्षित माना जाता है और यह ग्रीन जोन में रखा गया था।झारखण्ड का पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर ) जिला में अब तक एक भी पोजिटिव मरीज नहीं पाया गया था।लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले के ही घाटशिला बैरक के जवान के कोरोना पोजिटिव पाये जाने से हड़कंप मच गया है।बताया जाता है कि आरपीएफ बैरक में जो जवान कोरोना वायरस का पोजिटिव पाया गया है।वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला है।उसके पोजिटिव पाये जाने के बाद से हड़कंप मच गया है।मिली जानकारककी के मुताबिक 16 अप्रैल को एक मालगाड़ी से आरपीएफ के 26 जवानों और अधिकारियों को गोला बारूद लाने के लिए दिल्ली गया था।

जानकारी के मुताबिक खड़गपुर डिवीजन के कुछ आरपीएफ जवान पिछले दिनों असलहा लाने के लिए दिल्ली गए थे। इस ग्रुप में घाटशिला बैरक के भी दो जवान थे। दिल्ली से ये सभी एक मालगाड़ी से पिछले 16 अप्रैल को खड़गपुर पहुंचे। वहां से ये दोनों जवान घाटशिला लौट आए। बाद में जब जिला प्रशासन को इन दोनों जवानों के दिल्ली से आने की जानकारी हुई तो उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया। उधर इन दोनों के साथ दिल्ली से लौटे खड़गपुर के जवानों की जांच हुई तो इनमें से एक के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तो जैसे हड़कंप मच गया और सभी जवानों की जांच की गई, जिनमें घाटशिला के इन दोनों जवानों को भी खड़गपुर ले जाकर जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट आज आयी। इस रिपोर्ट में कुल आठ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इधर आज घाटशिला आरपीएफ बैरक के एक जवान के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और वहां 6 जवानों का सैंपल लिया। वैसे यहां 21 जवान हैं और अब सभी की जांच करने की तैयारी।

कोरोना पॉजिटीव जवान खड़गपुर में क्वारेंटीन था वहीं से रिपोर्ट आई है।