झारखण्ड में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कौशल किशोर बने पलामू डीआईजी
राँची।नए साल के मौके पर झारखण्ड सरकार ने आईपीएस अफसरों के बड़े स्तर पर प्रमोशन और तबादले किए हैं। जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले को लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
किन अधिकारियों का कहां हुआ ट्रांसफर
*मनोज कौशिक (IPS, 2001) को पुलिस महानिरीक्षक,राँची से प्रमोट कर अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड,राँची पदस्थापित किया गया है।साथ ही वे आईजी,राँची का प्रभार भी संभालते रहेंगे।
*अजय लिंडा (IPS, 2008) को डीआईजी, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा से प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।उन्हें आईजी, अपराध अनुसंधान विभाग,राँची की जिम्मेदारी दी गई है।
*कौशल किशोर (IPS, 2012) को पलामू डीआईजी पलामू बनाया गया है।
*अंजनी कुमार झा (IPS, 2012), डीआईजी हजारीबाग बनाया गया है.
*मो. अर्शी (IPS, 2012) डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा,राँची बनाया गया है.
*आनंद प्रकाश (IPS, 2012) को पुलिस उप-महानिरीक्षक को डीआईजी बोकारो के रूप में पदस्थापित किया गया है.
*नौशाद आलम अंसारी (IPS, 2010), जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें डीआईजी, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची बनाया गया है.
*श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे (IPS, 2015) को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) लोक भवन से हटाकर सिमडेगा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
*कैलाश करमाली (IPS, 2017) को एसपी रेल, धनबाद से स्थानांतरित कर समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी,राँचीपदस्थापित किया गया है.
*आईपीएस निखिल राय (IPS, 2023) और श्रुति (IPS, 2023) को प्रशिक्षणोपरांत सहायक पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड,राँची के पद पर तैनात किया गया है.
*नवनियुक्त आईपीएस अविनाश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, झा.स.पु.-02 टाटीसिलवे, राँची से हटाकर समादेष्टा, झा.स.पु.-07, हजारीबाग बनाया गया है.
*आईपीएस दीपक कुमार को प्रभारी समादेष्टा झा.स.पु.-05, देवघर से नियमित रूप से समादेष्टा, झा.स.पु.-05, देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
*मजरूल होदा को पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-08 लेस्लीगंज से हटाकर उप-निदेशक, झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग बनाया गया है.
*राजेश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड जगुआर (STF), राँची से समादेष्टा, झा.स.पु.-06, जमशेदपुर पदस्थापित किया गया है.
*रोशन गुड़िया को अपर पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग से पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची की जिम्मेदारी दी गई है.
*श्रीराम शमद को अपर पुलिस अधीक्षक, CCR, राँची से पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,राँची बनाया गया है।
क्या है अधिसूचना में
प्रोन्नत अधिकारियों की पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से या प्रोन्नत पद पर योगदान की तिथि, जो बाद में हो, से प्रभावी मानी जाएगी. जिन अधिकारियों के स्थान पर दूसरे अधिकारियों की पोस्टिंग हो गई है और उनका नया पदस्थापन अधिसूचना में नहीं है, उन्हें पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इधर झारखण्ड सरकार ने 31 दिसंबर की रात तबादला किए गए 18 नवप्रोन्नत और प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारियों का मूवमेंट ऑर्डर गुरुवार को जारी कर दिया है।

