Corona in Jharkhand:राज्य में आज 246 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है,रिकवरी 458 हुई है और 8 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना संक्रमितों का कम होना अच्छा संकेत है।लेकिन जिस तरह हर दिन मामले आ रहे हैं उससे चिंता का बिषय भी बना हुआ है।और इसका एक ही उपाय है सावधानी बरतना।तभी कोरोना को जड़ से भगा सकेंगे।झारखण्ड में भी कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 104688 है।आज 09 नवम्बर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 246 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 458 की रिकवरी हुई हैं।और 8 लोगों की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 52, बोकारो से 19, चतरा से 5, देवघर से 10, धनबाद से 24, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 48, गढ़वा से 13, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 4, गुमला से 3 हजारीबाग से 5, जामताड़ा से 1, खूंटी से 4, कोडरमा से 4, लातेहार से 0, लोहरदगा से 5, पलामू से 27, रामगढ़ से 1,साहेबगंज से 4, सराईकेला से 8 सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 2 राज्य में कुल आंकड़े 104688 हुए।

झारखण्ड में 1,04688 पोजिटिव केस,4,251 सक्रिय केस, 99532 ठीक, 905 मौतें शामिल।

राँची से आज कुल 52 पॉजिटिव मिला है वहीं 171 रिकवरी हुई है।एक कि मौत हुई है।