Corona in Jharkhand:राज्य में आज 14 जिले में 154 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है,जिसमें राँची से 39,रामगढ़ से 38 और जमशेदपुर से 24 धनबाद से 15 शामिल है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना संक्रमितों का कम होना अच्छा संकेत है।वहीं हर दिन मामले आ भी रहे हैं।झारखण्ड के कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 105935 है।आज दीपावली दिन भी रात 09 बजे तक झारखण्ड में 154 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 328 की रिकवरी हुई हैं।और एक की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 39, बोकारो से 12, चतरा से 0, देवघर से 1, धनबाद से 15, दुमका से 02, पूर्वी सिंहभूम से 24, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 0, गोड्डा से 1,गुमला से 0, हजारीबाग से 0, जामताड़ा से 9, खूंटी से 2, कोडरमा से 0, लातेहार से 0, लोहरदगा से 0, पाकुड़ 0,पलामू से 0, रामगढ़ से 38,साहेबगंज से 1, सराईकेला से 4 सिमडेगा से 2,पश्चिमी सिंहभूम से 0 राज्य में कुल आंकड़े 105935 हुए।

झारखण्ड में 1,05,935 पोजिटिव केस,3116 सक्रिय केस,101897,ठीक,922 मौतें शामिल।

राँची से आज कुल 39 पॉजिटिव मिला है वहीं 85 रिकवरी हुई है।

error: Content is protected !!