गुमला में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़,सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया… सर्च अभियान जारी..
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले में घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग इलाके में शनिवार की सुबह नक्सलियों के साथ झारखण्ड जगुआर और गुमला पुलिस की टीम के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है।सुरक्षाबलों की जेजेएमपी उग्रवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया है,कई को गोली लगने की खबर है।पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफलें बरामद की गई हैं। मारे गए दो उग्रवादियों की पहचान हुई जिसका नाम दिलीप और समुंदर लोहरा बताया जा रहा है। जबकि एक उग्रवादी की पहचान नहीं हो पायी है। पहचान की जा रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि अन्य संभावित उग्रवादियों का पता लगाया जा सके।
झारखण्ड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एसपी लावादाग जंगल क्षेत्र में जेजेएमपी उग्रवादियों के जमा होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसपी के क्यूआरटी टीम ने झारखण्ड जगुआर के जवानों के साथ मोर्चा संभाला और अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी मारे गए हैं।
इस अभियान में गुमला जिला की घाघरा, बिशनपुर और गुमला तीनों थानों की पुलिस के साथ-साथ झारखण्ड जगुआर ने संयुक्त ऑपरेशन किया। इस संयुक्त टीम द्वारा प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखण्ड जन मुक्ति परिषद) के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किया है।
गुमला एसपी हरीश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर दिलीप लोहरा दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद हैं।इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी शुरू की। उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी जंगल में ही मारे गए।उनके पास से एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही गुमला के एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
इस एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर दिलीप लोहरा के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई।इसमें तीन उग्रवादी ढेर हुए हैं, जिसमें एक की पहचान दिलीप के रुप में की गयी है, वहीं बाकी की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में सर्च अभियान अभी जारी है।

