जामताड़ा के प्रसिद्ध मंदिर में लाखों की चोरी,एसपी मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी ली…तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड…

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिला के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों मंदिर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख का समान की चोरी कर ली।चोरी की इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।जामताड़ा थाना अंतर्गत एनएच 419 पर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर से शुक्रवार रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर खाटू श्याम बाबा का चांदी का मुकुट और दान पेटी का ताला तोड़कर नकद राशि चांदी की सामग्री की चोरी कर ली और फरार हो गए। शनिवार सुबह जब मंदिर के पुजारी ने देखा तो पाया कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और भगवान खाटू श्याम के चांदी का मुकुट, चांदी की सामग्री, दान पेटी का ताला टूटा और पैसा गायब पाया है। इसके बाद इस घटना की सूचना भक्तों को और स्थानीय पुलिस को दी गई।
इस घटना की जानकारी पाकर जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद विकास लगोरी और फॉरेंसिक जांच के टीम पहुंचकर जांच में जुट गई। एसपी ने मंदिर प्रांगन का दौरा करते हुए पूरे मंदिर परिसर का मुआयना किया और घटनास्थल की जांच की।साथ ही उन्होंने कई चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया।घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने घटना के बारे में जानकारी दी।साथ ही बताया कि मंदिर में चोरी की घटना का लेकर एसआईटी गठित कर पूरी जांच की जाएगी उन्होंने शीघ्र ही इस घटना का उद्भेदन करने का दावा किया है।वहीं एसपी ने पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के एक पुलिस पदाधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
इस चोरी की वारदात की सूचना से इलाके में सनसनी है मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गये।श्याम भक्तों ने प्रशासन से शीघ्र ही इस कांड का उद्भेदन करने चोरी गए सामान को बरामद करने की मांग की है।एसपी राज कुमार मेहता ने लोगों को आश्वस्त किया जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा।
इधर बताया जाता है कि इतने बड़े मंदिर में लगे सीसीटीवी कई महीने से खराब है।परन्तु मंदिर समिति की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।अब चोरी हो गई तो मंदिर समिति बढ़िया सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कर रहे हैं।बताया जाता है को चोर पीछे से गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया है।

